Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर  आयोजित कार्यक्रम में लिया विधानसभा अध्यक्ष ने भाग

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | January 22, 2024 04:07 PM
 
 
पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की
 
चंबा (ककीरा), 
 
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आज  स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया ।
इस दौरान भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों  की सुख समृद्धि की कामना की। 
 प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर देशभर  के साथ हिमाचल प्रदेश में भी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना  के   कार्यक्रम  का आयोजन  कर  लोगों द्वारा आज के दिन को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। 
साथ में  उन्होंने कहा कि भगवान श्री विष्णु के अवतारों में से एक अवतार भगवान श्री राम का भी है। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम   भी कहा जाता है ।  उन्होंने समाज में मर्यादा और आचरण को विशेष महत्व दिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हम सभी की भगवान श्री विष्णु  और भगवान श्री राम में विशेष आस्था  हैं । उन्होंने  भगवान श्री राम से  समाज में सद्भावना और  अखंडता बनी  रहने की प्रार्थना भी की । 
कार्यक्रम में एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल तथा ककीरा  क्षेत्र  के गणमान्य  लोगों ने भाग लिया ।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,75,269
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy